देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे गेट संख्या 115 के पास मंगलवार दोपहर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन ट्रैक पर करीब पौने दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। दोपहर 2:40 बजे हुई इस घटना के चलते कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं और आधा दर्जन गाड़ियां विलंब से चलीं। वहीं, पीईटी परीक्षा के कारण ट्रेनों और स्टेशनों पर पहले से ही काफी भीड़ होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पेंटोग्राफ टूटने से श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची इंजन खराब होने से रेल यातायात प्रभावित जानकारी के अनुसार, डाउन ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। स्थिति संभालने के लिए दूसरे इंजन की व्य...