देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से महिला समेत नौ व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में पिछले 27 अक्टूबर की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।मारपीट में एक पक्ष से नित्यानंद शुक्ल, श्वेता शुक्ला एवं दूसरे पक्ष से तारकेश्वर शुक्ल, अवधेश उर्फ पप्पू शुक्ल को चोटें आईं थीं। पुलिस ने इस मामले में गुप्तार शुक्ल, अवधेश शुक्ल, राजकुमार उर्फ राजन शुक्ल, तारकेश्वर शुक्ल एवं दूसरे पक्ष से कृष्ण मुरारी शुक्ल,नित्यानंद शुक्ल, पुरुषोत्तम शुक्ल, नेहा एवं श्वेता पर केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ मारपीट, एक पक्ष जख्मी

हिंदी हिन्दुस्त...