Deoria News: मारपीट के मामले में नौ के विरुद्ध केस
देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मड़पा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के मड़पा गांव निवासी राजू भारती ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह गांव के कुछ लोग भूमि विवाद को लेकर उन्हें और उनकी भाभी पुष्पा देवी को गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर एकजुट होकर लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर दिए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश, अभिषेक, सदमेंदर, शिल्पी, बलवंती, बसंती, शंभू, बबलू और कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.