देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मायके आई महिला बुधवार देर शाम पति और बच्चों के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। नेशनल हाईवे पर महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर टोल प्लाजा के समीप अचानक महिला नौ माह के मासूम बेटे को लेकर बाइक से पीछे की ओर सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि मासूम घायल हो गया। बच्चे का इलाज कुशीनगर जिले के हाटा सीएचसी में चल रहा है।बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मुकेश चौहान पुत्र रामबिलास चौहान मंगलवार को अपनी पत्नी माधुरी देवी (28) और दो बेटों अभिनंदन (5) व सूर्यांश (9 माह) के साथ अपनी ससुराल कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के भैंसही गांव गए थे। बुधवार शाम वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह नेशनल हाईवे पर महुआडीह था...