देवरिया, जुलाई 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में भी मानसून सक्रिय हो गया है, शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक बारिश हुई। बरसात से खेतों में पानी लग गया, इससे धान की रोपाई तेज हो गयी है। पिछले कई दिनों से बादल उमड़ रहा था, आधी रात के बाद बारिश शुरू हुई और शनिवार की सुबह तक होती रही। बरसात से किसानों को धान की रोपाई में डीजल पर लगने वाली लागत आधी हो गयी। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से आह्लादित हुई वसुंधराबारिश का प्रभाव जिले में 30 जून को मानसून ने दस्तक दिया, उस दिन जमकर बारिश हुई थी। इसके बाद किसानों को जुलाई में बारिश होने की उम्मीद जगी। पांच दिनों से सुबह तीखी धूप और कुछ देर तक बदली छाती रही। लेकिन तेज हवाओं से बादल उड़ जा रहे थे। एक-दो दिन आसमान में काले बादल छाए और हल्की बरसात के बाद हवाओं में उड़ गए। कई दिनों तक कभ...