Deoria News: मां भगड़ा भवानी मंदिर में 101 कन्याओं का हुआ पूजन
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। मझौलीराज स्थित मां भगड़ा भवानी मंदिर परिसर रविवार को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। मंदिर परिसर में कन्या पूजन और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। शाम चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर के पुजारी पं. परमहंस पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्या पूजन के दौरान मां भगड़ा भवानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान महन्थ जगन्नाथ दास, संतोष कुमार राय, नितेश कुमार, संजय कुशवाहा, के के सिंह, धीरेंद्र सिंह उर्फ बबलू, राजनरायण चतुर्वेदी, अजीत सिंह पिंटू, अशोक जायसवाल, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, रणविजय कुमार, शिवप्रताप सिंह, सुजाता राय, विनोद कुमार मिश्र आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.