देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। प्रेस्टीज इंटर कॉलेज में गुरुवार को सम्मान समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश कुशवाहा, शिवा सिंह, प्रोफेसर हरीश कुमार, प्रोफेसर अभिषेक कुमार व प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश कुशवाहा ने मां अपरिमित संभावनाओं की धुरी विषयक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मां नहीं होती तो संसार ही नहीं बना होता। संसार की जितनी भी संस्कृतियां हैं सब में पहले माता होती है। मां बिना कहे ही सब कुछ समझ लेती है। मां जैसी सहनशीलता संसार के किसी अन्य में नहीं होती इसलिए मां का सदैव आदर करें। विशिष्ट वक्ता प्रोफेसर हरीश कुमार ने कहा कि मां हर बच्चे की पहली शि...