देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर बातचीत करने को लेकर मां की डांट से नाराज किशोरी शुक्रवार को घर से कही चली गयी। शनिवार की सुबह छोटी गंडक नदी में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गई थी। वहां उसकी एक युवक से जान-पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। शुक्रवार को किशोरी मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने उसे देख लिया और डांट-फटकार लगाई। मां की डांट से नाराज होकर किशोरी बिना किसी को बताए घर से चली गई। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कही...