Deoria News: मांगों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग संघ ने सौंपा ज्ञापन
देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया। राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद वर्मा ने सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पत्रक में उन्होंने कहा है कि जिन पात्र दिव्यांगजनों की पेंशन 6 माह से रुकी हुई है उनका पेंशन उनके खाते में भेजा जाय।दिव्यांग जनों की पेंशन 1000 से बढ़ाकर 3000 किया जाए। पत्र दिव्यांग जनों को राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा जो योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए जिससे कि वह स्वावलंबन का जीवन जी सकें। दिव्यांगों की जो भी समस्या है उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.