देवरिया, अगस्त 23 -- Deoria News: महुआडीह (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जल निकासी व साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के नाम पर लाखों रुपये महुआडीह चौराहे पर खर्च कर दिए गए। लेकिन अब वह बेमतल साबित हो गया है। सड़क की दोनों पटरी पर नालियां तो बनी, लेकिन नालियों से पानी की निकासी का कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। इतना ही नहीं, नालियों पर स्लैब तक नहीं रखे गए हैं। जिसके चलते बारिश का पानी नालियों में भर गया है और गंदगी के चलते दुर्गंध उठ रहा है। महुआडीह-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण परियोजना के तहत जलनिकासी के लिए महुआडीह पुल से स्थानीय थाने तक सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण करीब तीन सप्ताह पहले करा दिया गया।

समस्या का सामना महुआडीह चौराहे के दुकानदारों और व्यापारियों को उम्मीद थी कि नालियों के निर्माण से बारिश के पानी और दुकानों से निकलने वाले ग...