देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली के गहिला के समीप ई-रिक्शा सवार महिला से आभूषण झपटा मारकर लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। छितही बाजार की रहने वाली निशा पटेल अपनी मां व बहन के साथ 17 अगस्त को दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने के लिए आई थीं। लौटते समय गहिला के समीप बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूट लिया। इसके बाद फरार हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि दो शातिर बदमाश सनकोटिया माता मंदिर के समीप हैं और कोई घटना को अंजाम देने की तै...