देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मकान व भूमि के बंटवारे, शराब पीकर विवाद करने व आपसी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार महुंई संग्राम गांव में आपसी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर मारपीट करने के मामले में मुन्नीलाल, संदीप और दुखंती के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बरडीहा लाला गांव में शराब पीकर विवाद करने के आरोप में ओंकार यादव, चंदन यादव, इंद्रजीत यादव और राम इकबाल यादव के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसी तरह नदौली गांव में मकान व भूमि के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ऋषिकेश चौहान और भाग्यश्री देवी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...