देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भटनी खास में एक महिला को उसके घर से जबरिया उठाने का विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।आरोप है कि महिला को उसके घर के दरवाजे से गांव के ही कृष्ण प्रसाद, गोलू तथा छोटू, पुत्रगण मुसाफिर, पुराने विवाद को लेकर जबरिया उठाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर बीच-बचाव करने गए गोविंद तथा मराछी के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...