Deoria News: महिला की मौत पर परिजनों ने इमरजेंसी में किया हंगामा
देवरिया, अगस्त 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी में रविवार को गंभीर हालत में लेकर पहुंचे मरीज की मौत हो गई। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परिजन आनन-फानन में शव लेकर चले गए।मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक महिला को लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने परीक्षण कर इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर तैनात गार्ड व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराए। नाराज परिजन आनन-फानन में शव लेकर चले गए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि गंभीर हालत में एक महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.