Deoria News: महिला की तहरीर पर पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। उसका गांव में एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच के लोगों पर केस दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही राजन, अमित, ओमकार, ओमबीर और विशाल पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ ही उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.