Deoria News: महिला का ईंट से सिर फोड़ा, दो पर केस दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 30 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली पांडेय गांव में मकान बनवा रही महिला के साथ मारपीट कर ईंट से सिर फोड़ने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय गांव निवासिनी सुनीता देवी पत्नी संतोष गौड़ ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर का निर्माण करा रही थीं।इसी दौरान सरोज देवी पत्नी शैलेश गौड़ व शैलेश गौड़ पुत्र स्व. हीरालाल गौड़ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि सरोज देवी ने ईंट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। मारपीट में उनके सिर, पीठ और कमर में भी चोटें आईं। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.