Deoria News: महिला आयोग की सदस्य ने लार सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। हिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में भारी खामियां और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के समय सीएचसी लार अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन दोनों ही अस्पताल से गायब मिले। स्थानीय लोगों की शिकायतों और अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को देखते हुए महिला आयोग की सदस्य ने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने अस्पताल के रजिस्टरों और परिसरों की गहन जांच की तो सीएचसी अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन अपनी ड्यूटी से नदारद पाए गए। स्थानीय लोगों ने आयोग की सदस्य को बताया कि अधीक्षक आए दिन अस्पताल से गायब रहते हैं। जिसके कारण यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.