देवरिया, सितम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महिला वैश्य समिति के तत्वाधान में गुरुवार की देर रात शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान आयोजित कार्यक्रम वैश्य समाज सहित अन्य महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पूरा वातावरण उत्साह से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ। हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर महिलाएं तरह तरह के परिधान में सज धज कर शामिल हुईं। इस दौरान नित्य डांस शो का आयोजन किया गया गया। महिलाओं का नृत्य देखने लायक रहा। महिलाओं ने अपने मनमोहक नृत्य से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और महिलाएं महोत्सव के रंग में सराबोर रहीं। इस दौरान समिति की पदाधिकारी अमृता बरनवाल, मीना मद्धेशिया, अनिता रौनियार, शालिनी रौनियार, भावना...