Deoria News: मसाला प्रतिष्ठानों की जांच, बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य मसाला निर्माताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान चलाया। इसमें कई ऐसे प्रतिष्ठान पाए गए, जिन्होंने खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर रखा है, लेकिन वर्तमान में संचालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना खाद्य लाइसेंस सरेंडर करने के निर्देश दिए गए। जांच में बिना खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए प्रतिष्ठानों को तत्काल कार्य बंद करने तथा शीघ्र खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने को नोटिस जारी किया गया। साथ ही उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- मसाला प्रतिष्ठानों की जांच, बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.