देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली कालोनी स्थित राजकीय पौधशाला में प्याज और लहसुन के बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के प्रशासक पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने शुभारंभ किया। इसमें सात विकासखंडों के 91 किसानों को बीज वितरित किए गए।जिला पंचायत के प्रशासक ने कहा कि मसाला फसलों की बढ़ती मांग और प्याज व लहसुन के निर्यात की संभावनाओं को देखते हुए उद्यान विभाग द्वारा किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत ऑनलाइन पंजीकृत किसानों को अनुदान की सीमा के अंतर्गत बीज निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।योजना यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्याज एवं लहसून पर मिल रहा है 40 फीसदी अनुदान प्रभा...