Deoria News: मनोकामना पूर्ण करते हैं मठ टोडर गिरी स्थित स्वयं भू भगवान शिव
देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: सोनूघाट(देवरिया), गिरिजेश मिश्र। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत परसिया मिश्र के अंतर्गत मठ टोडर गिरि धार्मिक आस्था और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए है। यहां भूतल से लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर एक अति प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि देवाधिदेव महादेव भक्तों की हर मन्नत पूरी करते हैं। यही नहीं माना जाता है कि यहां मां अन्नपूर्णा के पदचिन्ह आज भी मौजूद हैं। मठ टोडर गिरि स्थित प्राचीन शिवलिंग को श्रद्धालु कुट्टूक नाथ के नाम से पूजते हैं। यहां भगवान शिव 60 फीट ऊंचे ऐतिहासिक टीले पर विराजमान हैं। इस ऐतिहासिक मंदिर के ठीक पीछे नीचे एक विशाल पोखरा स्थित है, जिसे स्थानीय लोग दीर्घा के नाम से जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.