देवरिया, सितम्बर 17 -- Deoria News: भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद उपनगर में मनीष सिंह मोनू की हुई चाकू से गोदकर हत्या के मामले में फरार एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को भी कई जगहों पर दबिश दी, हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। यह भी पढ़ें- Deoria News: जिले में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाएं, पुलिस परेशानहत्या का मामला भलुअनी कस्बे में 10 सितंबर की रात मनीष सिंह मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने दूसरे दिन खुद घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने उसी दिन थानाध्यक्ष राकेश राय, चौकी इंचार्ज ज्योति कुमारी व बीट सिपाही विनय कुमार झा को निलंबित कर दिया। इस घटना म...