देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की सुबह एक युवक ने अपने ही भाभी पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। गुजर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक पोल में बांध दिया। घायल महिला को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।रामपुर कारखाना के डुमरी की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो गई है। देवर के साथ महिला देवरिया शहर के एक मोहल्ले में कमरा लेकर रहती है और लोगों के घरों में काम करती है। देवर से महिला का कुछ दिनों अनबन चल रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: बहन के देवर ने चाकू मारकर किया घायल, गिरफ्तार सोमवार की सुबह महिला काम करने के लिए जा रही थी, इस बीच उसका देवर मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे पहुंच गया और महिला के शरीर पर कई जगहों प...