देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। दो सप्ताह पूर्व हुए सड़क दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। मुकदमे में नामजद वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मामले में मध्यस्थता कराने वाले ग्राम प्रधान ने रुपये लेने के बावजूद केस दर्ज करा दिया। उसने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की मांग की है।खुखुन्दू थाना क्षेत्र के निवासी इमरान खान पुत्र मोबिन खान की बुलेट बाइक से 10 जून को सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी हरिकेवल यादव घायल हो गए थे। हादसे में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हुए थे। इलाज के बाद हरिकेवल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वाहन स्वामी का आरोप है कि गांव के एक प्रधान ने मामले में समझौता कराने की बात कही। इसके लिए उसने ऑनलाइन माध्यम ...