देवरिया, नवम्बर 11 -- Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक मोड़ स्थित बेलही शिव मंदिर के पुजारी पर सोमवार की आधी रात अराजक तत्वों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर बाजार के रहने वाले वशिष्ठ तिवारी (60) बेलही गांव स्थित शिव मंदिर पर पुजारी हैं।सोमवार की रात वे सोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुजारी अचेत अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े थे। यह भी पढ़ें- Deoria News: आधी रात मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर ग्राम प्रधान बृज नरायन यादव ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मंदिर के पुजारी पर हुए हमले को लेकर क...