देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ग्यारह खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।प्रतियोगिता का उद्धघाटन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सचिन यादव, हिमांशु चौरसिया, त्रयंबक, विश्ववेश कुमार यादव, आदित्य वर्मा, मंगेश, अंशू, आरकेश, हरिओम, सूरज व यश पासवान का चयन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र कुमार सैनी, नरेंद्र प्रताप सिंह व गौरी मिश्रा निर्णायक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...