Deoria News: भ्रामक वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा
देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की एक किशोरी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा वीडियो चर्चा का विषय है। इसमें किशोरी विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर आरोप लगाते दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए छात्रा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक वीडियो पिछले वर्ष नकहनी गांव निवासी संदीप व इंद्रबल यादव निवासी चौरिया तथा सुग्रीव शाह ने जबरन बनवाया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। छात्रा का आरोप है कि इसके बावजूद चौरिया निवासी इंद्रबल और एक यू ट्यूबर सुग्रीव साह ने मिलकर पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे बदनामी हो रही है। किशोरी की तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.