Deoria News: भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराएं शिकायत
देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन की बैठक बुधवार को मझौलीराज उपनगर में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन के लोग एकजुट होकर अधिकारियों के सामने अपनी बात नहीं रखेंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं होगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने दिसंबर माह में गोरखपुर में आयोजित होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक पदाधिकारियों से शामिल होने की अपील की। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.