देवरिया, सितम्बर 27 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैथवलिया के सबवट टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।सबवट टोला निवासी बिरझन और सुरेश साहनी के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।इसी विवाद को लेकर दो दिन पूर्व दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और फावड़े से हमला किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के बिरझन की तहरीर पर सुरेश, धर्मेंद्र, त्रिलोकी, छबीला, दीपक, बदामी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर धनंजय, सूरज, चुनमुन समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी भूपेंद्र...