देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि बैनामा करने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये लेने और बाद में रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार शाम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी तैयबा खातून पत्नी मेराज कादरी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने अपनी भूमि का बैनामा करने का वादा कर उनसे एक लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी भूमि का बैनामा नहीं किया गया। इस पर उन्होंने आरोपितों से रुपये वापस करने को कहा। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर तीनों आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने न्यायाल...