देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर विकासखंड रामपुर कारखाना के ग्राम प्रधान/ प्रशासकों ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में बैठक किया। बैठक के बाद प्रशासकों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रियंका चौधरी को विकासखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।सौपे गए ज्ञापन पत्र में प्रशासकों का कहना है कि समस्त प्रशासक का डोंगल एक्टिवेट नहीं हुआ है। कच्चा-पक्का कार्य का भुगतान विगत तीन वर्षों से लंबित है । अन्नपूर्णा और आरसी सेंटर का भुगतान बाकी है। जिससे प्रधानों पर संकट के बादल हैं। 14वां वित्त एवं 15वां वित्त कार्य करने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत में क्लस्टर के आवंटन में अनियमितता की गई है। वर्ष 2026-27 में कोई भी कार्य योजना नेट पर अपलोड न होने से ग्राम पंचायत में विकास का...