देवरिया, सितम्बर 9 -- Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में सो रही महिला के साथ देवर द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की रात वह अपने कमरे में रात को अकेली सो रही थी। इस बीच उसका देवर कमरे में अचानक पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच देवर ने उसे पकड़ लिया। महिला के शोर करने पर आरोपी भाग निकला। आरोप है कि सास व ससुर ने मारपीट भी की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...