Deoria News: भाजयुमो के मंडल महामंत्री को हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी, हिरासत में
देवरिया, नवम्बर 10 -- Deoria News: बंजरिया बाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। दीपावली की शाम पिता की लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड करना भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। बघौचघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजयुमो के पथरदेवा मंडल महामंत्री अभिषेक सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक और कारतूस का खोखा भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर अभिषेक सिंह सेंगर नामक आईडी से हवाई फायरिंग का वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो की जांच में फायरिंग करते दिख रहे युवक की पहचान अभिषेक सिंह सेंगर पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह, निवासी आनंद नगर, थाना बघौचघाट के रूप में हुई। अभिषेक वर्तमान में भाजयुमो के पथरदेवा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.