देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा क्षेत्र के मुशहरी गांव के मठिया टोला निवासी भाजपा नेता नीरज दुबे ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर साइबर सेल को तहरीर सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की जानकारी नीरज दुबे ने तहरीर में कहा है कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक तरीके से एडिट की गई तस्वीर पोस्ट की है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से उनके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस को पोस्ट से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा कि वह लंबे समय...