देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर नगर में रविवार को 76 लाख की लागत से लगने वाले स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन वैदिक मंत्रों के स्विच दबाकर हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि अब बड़े शहरों की तरह रुद्रपुर नगर पंचायत भी स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रीट लाइट श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर से एमआरएफ सेंटर होते हुए निबहीं मार्ग तक जाएगा। जिसमें कुल 76 पोल पर स्ट्रीट लाइट जलेंगे। जबकि दूसरा श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर से गौरीबाजार मार्ग होते हुए खजुहा चौराहा तक जाएगा। इसमें 76 पोल पर स्ट्रीट लाइट जलेंगे। इन दोनों मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के हो जाने से श्रद्धालुओं को नाथबाबा मन्दिर तक आने जाने में अब अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ...