Deoria News: ब्राह्मण छात्रावास निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में बुधवार को शहर के पुरवा वार्ड के अंतर्गत गढ़पुरवा में ब्राह्मण छात्रावास निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्य हुआ। भूमि पूजन कार्य मुख्य यजमान परिषद के ट्रस्टी सपत्नीक ओंकारेश्वर मिश्र ने किया। नौ कट्ठे भूमि पर छात्रावास का निर्माण होगा। भूमि पूजन परिषद के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता व मंत्री कौशल कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस छात्रावास के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण परिवारों के छात्र इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी के अलावा परिषद के पदाधिकारी एवं ट्रस्टी यथा डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.