Deoria News: ब्रजेश मणि बने प्रधान न्यायाधीश परिवार
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पद पर ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश पर प्रधान न्यायाधीश परिवार बनाया गया है।कुशीनगर निवासी ब्रजेश मणि त्रिपाठी उच्चतर न्यायिक सेवा के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं। इसके पूर्व अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार देवरिया के पद पर विगत एक वर्ष से कार्य कर रहे थे। बद्री विशाल पांडेय के स्थानांतरण के बाद उच्च न्यायालय ने श्री त्रिपाठी को पदोन्नति देकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बनाया है। वह अपनी निष्पक्ष कार्यशैली से अधिवक्ताओं में लोकप्रिय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.