देवरिया, जुलाई 8 -- Deoria News: बैतालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड में मंगलवार को गलाघोंटू रोग से बचाव को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बलटिकरा, सिरजम, भरौली, बिशुनपुरा, बेलही व भरौली मेहड़ा में 400 पशुओं को गलाघोंटू का टीका लगाया गया। टीकाकरण टीम का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया। उनके साथ मैत्री धर्मेन्द्र यादव, पंकज मणि, रजनीश यादव, अभिषेक मणि, राजकुमार यादव, चेतन मणि व दुष्यंत तिवारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विकास खंडों में टीकाकरण टीमें गठित कर टीकाकरण किया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी बैतालपुर डॉ. दिग्विजय यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में गलाघोंटू रोग का खतरा अधिक होता है, इसल...