देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। इस समय जब किसान धान की रोपाई कर रहे हैं एक किसान के खेत में धान की फसल कटने लगी है। बैतालपुर के अवधेश पासवान के खेत में धान की फसल तैयार होने पर उसकी कटाई हो रही है। उन्होंने मई प्रथम सप्ताह में नर्सरी डाली और अंतिम सप्ताह में रोपाई की। समय से काफी पहले धान की पैदावर कर अवधेश पासवान अन्य किसानों के लिए नजीर बन गए हैं। जिले के अधिकांश किसानों ने 10-15 दिन पहले धान की रोपाई की। इन किसानों की फसल तैयार होने में तीन चार महीने का समय लगेगा। लेकिन बैतालपुर के किसान अवधेश पासवान की धान की फसल पककर तैयार होने के बाद कटने लगी है। विकास भवन से रिटायर वरिष्ठ लिपिक केडी सिंह की सलाह पर अवधेश पासवान ने मई के पहले सप्ताह में धान की नर्सरी डाली। नर्सरी तैयार होने के बाद मई के अंतिम सप्ताह में उन्ह...