Deoria News: बेल्थरा को हराकर लार सेमीफाइनल में
देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर ब्लॉक के धरमेर महलिया में चल रही राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लार की टीम ने बेल्थरा को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया।मुकाबला शुरू से ही रोमांच और संघर्ष से भरा रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर लगातार हमले किए। खेल के दौरान लार की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए चार गोल दागे। वहीं, बेल्थरा की टीम ने भी तीन गोल किए। अंततः लार ने 4-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि राधेश्याम कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को बधाई दी। मैदान में मौजूद दर्शकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.