Deoria News: बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से पुलिस ने किया संवाद
देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: देवरिया। जनपद के सभी थानों में गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) ने बुधवार को बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यूनिट में शामिल सदस्य अपने क्षेत्र में थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के घरों व सार्वजनिक स्थानों पर उनसे मिले। साथ ही उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।इस दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, धोखाधड़ी व अन्य किसी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही हेल्पलाइन सेवाओं, आपातकालीन सहायता नंबरों आदि की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.