Deoria News: बी पैक्स कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग की
देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक व डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें पैक्स कर्मचारियों को नियमित वेतन दिलाने की मांग की।ज्ञापन में कहा है कि बी पैक्स कर्मचारियों को कई वर्षो से नियमित वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे पैक्स कर्मचारियों को अपने परिवार का भरण पोषण करना, बच्चों की दवाई, पढ़ाई व अन्य खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में कहा है कि 31 अक्तूबर तक बी पैक्स कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं करने पर 1 नवंबर से समस्त बी पैक्स कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर लखनऊ में आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: धान खरीद का बहिष्कार करेंगे पैक्स अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.