Deoria News: बीमार व्यक्ति की मौत, डॉक्टर पर आरोप
देवरिया, अगस्त 14 -- Deoria News: देवरिया। सदर कोतवाली के मुंडेरा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।मुंडेरा गांव के रहने वाले बिकाऊ प्रसाद (55) की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। परिजनों का कहना है कि गोरखपुर रोड स्थित एक अस्पताल में उनका आपरेशन कराया गया। आपरेशन होने के बाद वह घर चले गए थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस मामले में लिखित कोई शिकायत नहीं की गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.