देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राम गुलाम राय पीजी कॉलेज, बनकटाशिव, सल्लहपुर के बीएड तृतीय सेमेस्टर की विद्यालयीय इंटर्नशिप का समापन समारोह शनिवार को किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, सल्लहपुर में हुआ। मुख्य अतिथि राम गुलाम राय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश्वर शाही ने प्रशिक्षुओं के शिक्षण कार्य, विद्यालयी गतिविधियों में उनके योगदान तथा विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों की सराहना की। बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं ने अध्यापन कार्य तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में योगदान दिया। प्रशिक्षुओं को कक्षा में शिक्षण, विद्यार्थियों के साथ संवाद, कक्षा-प्रबंधन और विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। बीएड विभागाध्यक्ष मनमोहन सिं...