देवरिया, सितम्बर 2 -- Deoria News: बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर एक बनरहा में मंगलवार की रात बीएससी के एक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्ण कुमार पांडे उर्फ रोहन पांडे(19) पुत्र स्व. श्रीनिवास पांडे बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।सूचना पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटन...