देवरिया, जुलाई 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, छात्र उपस्थिति, ऑनलाइन बच्चों की हाजिरी व शिक्षण गतिविधियों का परीक्षण करने के लिए बुधवार को गौरीबाजार विकास खंड के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में पीएम श्री विद्यालय लबकनी, प्राथमिक विद्यालय सरहरा व प्राथमिक विद्यालय लबकनी-2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति व ठहराव को लेकर सभी अध्यापकों को चेतावनी दी। साथ ही यह निर्देश दिया कि प्रधानाध्यापक प्रत्येक कार्य दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी को छात्र उपस्थिति का उपलब्ध कराएं। यह...