देवरिया, जुलाई 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। एक बार फिर जिले में शराब तस्करी तेज हो गई है। स्कार्पियो से बिहार भेजी जा रही 68 पेटी देसी शराब श्रीरामपुर पुलिस ने सिकटिया बाजार के समीप से पुलिस ने बरामद किया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस की जांच शनिवार की तड़के श्रीरामपुर थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच सिकटिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास एक स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। काफी देर तक पुलिस वाहन स्वामी व संबंधित व्यक्ति की तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने स्कार्पियो की जांच कराई। जांच में स्कार्पियो से 68 पेटी देसी शराब बरामद की गई। शराब मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को भी पुलिस...