देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारत वर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के तत्वावधान में नागरी प्रचारिणी सभागार में बुधवार को आदिवासियों के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड ने कहा कि जनजातीय समुदायों के विकास के लिए अथक प्रयास करना ही भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदिवासी समाज और राष्ट्र की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श न केवल जनजातीय समुदायों के युवाओं के लिए बल्कि देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा स्रोत है। स्वतंत्रता, न्याय, पहचान और सम्मान के लिए उनका नाम भारतीय इतिहास में सदैव अंकित रहेगा। यह भी पढ़ें- ...