देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पिपरपाती नहर के पास बिना लाइसेंस के संचालित हो रही उर्वरक व बीज की दुकान पर जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी की। जांच के दौरान लाइसेंस नहीं पाया गया। इस मामले में केस दर्ज कराया गया है।इन दिनों उर्वरक व बीज को लेकर प्रशासन की सख्ती है, ताकि हर किसानों को समय से उर्वरक व बीज मिल सके। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह अचानक निरीक्षण करते हुए पिपरपाती नहर के पास पहुंच गए, वहां एक उर्वरक व बीज की दुकान दिखी। इसके बाद वह वहीं रुक गए और जांच किए। जांच के दौरान दुकान में डीएपी, यूरिया व बीज भी मिला। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक निरस्त इसके बाद उन्होंने दुकानदार से लाइसेंस मांगा, लेकिन दुकानदार मुस्ताक अली निवासी खरजरवा कागजात नहीं दिखा सक...