देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: देवरिया।उपनगर में बिना नंबर प्लेट और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ शुक्रवार को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने जांच अभियान चलाया। एसआई दीप नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड, सोहनाग मोड़ व हरैया समेत उपनगर के अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा रोककर चालकों और वाहनों के कागजात की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई ई-रिक्शा की नंबर प्लेट, पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच में बिना जरूरी कागजात के संचालित पाए गए वाहनों को चिह्नित किया गया। पुलिस की कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसआई दीपनारायण ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। यह भी पढ़ें- Amroha News: त्योहारों पर शहर में...